भाजपा ने राजा सिंह का इस्तीफा किया स्वीकार, पार्टी ने आरोपों को अप्रासंगिक बताया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 (16:24 IST)
BJP accepts Raja Singh's resignation: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना के अपने विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी ने राजा सिंह के आरोपों को अप्रासंगिक बताते हुए खारिज कर दिया है। राजा सिंह ने भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष के चयन की आलोचना करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।ALSO READ: T Raja Singh resigns : टी राजा सिंह ने BJP से दिया इस्तीफा, फायरब्रांड नेता किस बात को लेकर थे नाराज, एक्स पर बताई वजह
 
भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष के रूप में रामचंदर राव की संभावित नियुक्ति से नाराज राजा सिंह ने 30 जून को तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को एक पत्र लिखा था। राजा सिंह ने कहा था कि यह निर्णय पार्टी के लाखों सदस्यों के लिए बेहद निराशा की बात है और इसे उनका त्यागपत्र माना जाना चाहिए।ALSO READ: टी. राजा सिंह ने क्यों नाराज होकर बीजेपी छोड़ी, किस पर लगाए गंभीर आरोप
 
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने विधायक को लिखे पत्र में बताया कि उनका पत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के संज्ञान में लाया गया है। अरुण सिंह ने कहा कि आपके द्वारा उल्लिखित विषयवस्तु अप्रासंगिक है तथा पार्टी की कार्यप्रणाली, विचारधारा और सिद्धांतों से मेल नहीं खाती। अरुण सिंह ने बताया कि नड्डा के निर्देशानुसार राजा सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी