भाजपा नेता भाटिया ने साधा सोनिया, राहुल पर निशाना

शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (19:34 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा हिन्दुत्व की तुलना के मामले में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। 
 
भाटिया ने कहा कि 5 विधानसभा चुनाव आने वाले हैं, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी को चुनौती है कि जिस जिले में जाएं वहां पर यही कहें कि हिन्दू धर्म, बोकोहरम और ISIS की तरह है और देखिएगा जनता इनको अपने बीच से भगा देगी और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की एक भी सीट नहीं आने वाली।
 
Koo App
”पांच विधानसभा चुनाव आने वाले हैं, सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी को चुनौती है कि जिस जिले में जाएं वहाँ पे यही कहें कि हिन्दू धर्म, बोको हरम और ISIS की तरह है और देखियेगा जनता इनको अपने बीच से भगा देगी और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की एक भी सीट नहीं आने वाली।” गौरव भाटिया राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा - Gaurav Bhatia (@gauravbhatia) 12 Nov 2021

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी