हुसैन ने यहां कहा कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मसला उठाया है। उसने अपना असल रंग दिखा दिया है। नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र के मंच का दुरुपयोग किया है। वे लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद की तरह बात कर रहे थे। पाकिस्तान को कश्मीर का सपना देखना बंद कर देना चाहिए और बलूचिस्तान एवं सिन्ध को बचाने के बारे में सोचना चाहिए।
हुसैन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि नवाज शरीफ के शब्दकोश में हर आतंकवादी युवा और क्रांतिकारी नेता है। भाजपा ने कांग्रेस पर भी कश्मीर मसले पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया और विपक्ष से मोदी, उनकी सरकार एवं भारतीय सेना पर भरोसा करने को कहा। (भाषा)