तिहाड़ जेल में 2 गुटों में खूनी संघर्ष, 2 जेलकर्मी गंभीर रूप से घायल

शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (11:20 IST)
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में शुक्रवार देर शाम कैदियों के 2 गुटों में झगड़ा हो गया। हालात पर काबू करने के दौरान कैदी जेल कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। झगड़े में एक सहायक अधीक्षक समेत 2 जेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही 4 कैदियों को भी गंभीर चोटें लगी हैं।

ALSO READ: Balakot air strike के 3 साल: IAF ने पाक में घुसकर आतंकी ठिकानों को किया था तबाह
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल में अतिरिक्त सुरक्षा बल को भेजा गया और हालात को काबू में किया गया। घायल 4 कैदियों और जेलकर्मियों को उपचार के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने तिहाड़ में कैदियों और जेलकर्मियों के बीच झड़प होने की पुष्टि की है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी