Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं कीमतें

शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (09:09 IST)
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑइल, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 1 लीटर डीजल की कीमत 81.32 रुपए और 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 90.93 रुपए है, वहीं देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में पेट्रोल-डीजल भाव स्थिर हैं।
 
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 90.93 और डीजल 81.32, मुंबई में पेट्रोल 97.34 डीजल 88.44, कोलकाता में पेट्रोल 91.12 और डीजल 84.20, चेन्नई में पेट्रोल 92.90 और डीजल 86.31, नोएडा में पेट्रोल 89.19 डीजल 81.76, बेंगलुरु में पेट्रोल 93.98 और डीजल 86.21, भोपाल में पेट्रोल 98.96 और डीजल 89.60, चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.50 और डीजल 81.02, पटना में पेट्रोल 93.25 और डीजल 86.57 और लखनऊ में पेट्रोल 89.13 और डीजल 81.70 रुपए प्रति लीटर है।
 
लगातार बढ़ोतरी के बाद देश के लगभग सभी शहर में ईंधन के दाम अब तक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। इन 55 दिनों के अंदर दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 7.22 रुपए और डीजल 7.45 रुपए महंगा हुआ है। अगर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें देखी जाए तो 90 रुपए के ऊपर पहुंच गई, वहीं कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपए लीटर के करीब हो गया है।
 
राजधानी दिल्ली में नए साल पर पेट्रोल के दाम 83.71 रुपए थी, वहीं डीजल की कीमत 73.87 रुपए थी लेकिन आज आज दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 90.93 रुपए और डीजल की कीमत 81.32 रुपए लीटर है यानी इन 54 दिनों के अंदर दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 7.22 रुपए और डीजल 7.45 रुपए महंगा हुआ है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी