चलती गाड़ी पर कर रहा था पुश-अप, फिर जो हुआ वह सबके लिए सबक (देखें वीडियो)

सोमवार, 18 जुलाई 2022 (14:56 IST)
लखनऊ। चलती गाड़ी पर करतब दिखाने के कई वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं। इसके पहले भी युवाओं को हाथ छोड़कर बाइक चलाते, ट्रैन-बस के गेट पर लटकते और कार को 'ड्रिफ्ट' कराते देखा गया है। देश में रोड एक्सीडेंट के कारण हर 8 सेकंड में एक मौत होती है। लेकिन, कुछ लोग फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के को चलती गाड़ी पर पुश अप करते देखा जा सकता है। इसके बाद लड़का खड़ा हो जाता है और तेज रफ्तार गाडी से नीचे गिर जाता है। लड़के को हाथ-पैर और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। 
 
ये वीडियो लखनऊ की अपर पुलिस आयुक्त श्वेता श्रीवास्तव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। ये वीडियो लखनऊ के गौतमीनगर का है। वीडियो में एक लड़का नगर निगम के वेस्ट कलेक्शन वाहन (कचरा गाड़ी) पर पुश अप करता दिखाई दे रहा है। थोड़ी देर तक ऐसा करने के बाद वह खड़ा हो जाता है और हाथ फैलाकर फिल्मी पोज बनाने लगता है। अचानक उसका पैर फिसल जाता है और वह चलती गाड़ी से गिर जाता है।  
वीडियो के दूसरे भाग में दिखाया गया है कि लड़के को कितनी गंभीर चोटें आई हैं। लड़के के हाथ - पैर और कंधे पर गहरे घाव के निशान देखे जा सकतें हैं। वीडियो के कैप्शन में श्वेता श्रीवास्तव लिखती हैं कि 'बन रहे थे शक्तिमान, कुछ दिनों तक नहीं हो पाएंगे विराजमान!' 
 
श्वेता ने वीडियो के अंत में लिखा है कि 'शक्तिमान नहीं बुद्धिमान बनें, कृपया ऐसे जानलेवा स्टंट ना करें।'

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी