मोदी के मंत्री को चुनौती, लो छू लिया हिन्दू लड़की को, अब हाथ तोड़कर बताओ...

मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (12:15 IST)
केंद्रीय कौशल विकास मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के 'हिन्दू लड़कियों' को लेकर दिए बयान के बाद खलबली मच गई थी। सोशल मीडिया मीडिया पर इस बयान को लेकर हेगड़े की खूब आलोचना हो रही है। कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला ने इस बयान को लेकर हेगड़े पर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री को चुनौती देते हुए पत्नी मोनिका के साथ फोटो ट्‍वीट करते हुए लिखा कि 'अनंत हेगड़ेजी मेरे हाथों ने एक हिन्दू लड़की को छू लिया है, अब आप जो करना चाहते हैं कीजिए।
 
कर्नाटक के कोड़ागू में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कहा था कि 'जो हाथ हिन्दू लड़की को छुए, वह बचना नहीं चाहिए। इसके बाद कांग्रेस समर्थक पूनावाला ने उन पर पलटवार किया। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ फोटो ट्‍वीट की। मोनिका, रॉबर्ट वाड्रा की कजन हैं। 
 

Good afternoon @AnantkumarH . See my hands are touching my hindu life ..Now do what u can !! It's a dare sir!! pic.twitter.com/8AyJcV5yqT

— Tehseen Poonawalla (@tehseenp) January 28, 2019
हेगड़े का कहना था कि हमें अपनी समाज की प्राथमिकताओं के बारे में फिर से सोचना होगा, हमें जाति के बारे में नहीं सोचना चाहिए। हेगड़े ने कहा कि 'हमारे आस-पास जो हो रहा है, उस पर भी निगाह रखनी चाहिए।
 
ट्‍विटर पर छिड़ा युद्ध : हेगड़े के इस बयान के बाद कर्नाटक के कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडुराव और उनके बीच ट्विटर पर युद्ध छिड़ गया।  गुंडुराव ने हेगड़े के इस बयान की आलोचना की। साथ ही उन्होंने कर्नाटक के विकास में हेगड़े के योगदान और उपलब्धियों पर भी सवाल उठाया।
 
हेगड़े ने ट्वीट किया कि मैं अपनी उपलब्धियों के बारे में जरूर बताऊंगा, लेकिन क्या उससे पहले गुंडुराव बताएंगे कि उनकी क्या उपलब्धि है। मैं तो यही जानता हूं कि वे मुस्लिम लड़की के पीछे भागते थे। इस पर दिनेश गुंडुराव ने ट्वीट किया कि हेगड़े को सार्वजनिक मंच पर बातचीत करने का तरीका नहीं पता है। शायद उन्होंने हिन्दू ग्रंथ नहीं पढ़े हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी