Jammu Kashmir में बड़ा हादसा, खाई में गिरी BSF जवानों की बस, 32 घायल, 3 ने गंवाई जान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024 (23:20 IST)
BSF bus crashed in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी के लिए जा रही सीमा सुरक्ष बल (BSF) की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 3 जवानों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य जवान घायल हो गए।
ALSO READ: BSF को मिजोरम में बड़ी सफलता, 40 करोड़ रुपए की नशीली गोलियां जब्त
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ जवानों को ले जा रही एक बस मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के वाटरहाल इलाके में एक खाई में गिर गई।
ALSO READ: BSF ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में करीब 32 जवान घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज किया जा रहा है। (भाषा) (File photo) 
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी