चिराग पासवान की लोकसभा सदस्यता को चुनौती, भाजपा नेता ने लगाए ये संगीन आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 31 अगस्त 2024 (01:28 IST)
Challenge to Chirag Paswan's Lok Sabha membership : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के हाजीपुर से लोकसभा की सदस्यता को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता राकेश सिंह ने चुनौती दी है। भाजपा नेता का आरोप है कि चिराग ने अपने खिलाफ रेप जैसे संगीन मामलों की जानकारी छिपाई है। चिराग के खिलाफ पटना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई है, साथ ही चुनाव आयोग से भी शिकायत की गई है।
ALSO READ: मोदी के हनुमान के तीखे तेवर, जातिगत जनगणना को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान
खबरों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के नेता राकेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान दिया है। भाजपा नेता का आरोप है कि चिराग पासवान ने अपने हलफनामे में सही जानकारी नहीं दी है। उन्‍होंने चिराग पासवान के हाजीपुर से लोकसभा की सदस्यता को लेकर चुनौती दी है। भाजपा नेता का आरोप है कि चिराग ने अपने खिलाफ रेप जैसे संगीन मामलों की जानकारी छिपाई है।
ALSO READ: UPSC में लेटरल एंट्री पर भड़के चिराग पासवान, अपनी सरकार को दी ये बड़ी नसीहत
भाजपा नेता ने इस मामले को लेकर चिराग के खिलाफ पटना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। साथ ही चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। भाजपा नेता ने इसके अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर खगड़िया के शहरबननी में पैतृक संपत्ति की भी सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है।
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी