कुछ लोग संदेशखाली को लेकर गलत सूचना फैला रहे : ममता बनर्जी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 7 मार्च 2024 (21:18 IST)
Chief Minister Mamata Banerjee's statement regarding Sandeshkhali : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य बताते हुए कहा कि कुछ लोग संदेशखाली को लेकर गलत सूचना फैला रहे हैं। लोकसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले महिलाओं के अधिकार को लेकर यहां आयोजित रैली का नेतृत्व करते हुए ममता बनर्जी ने यह बात कही।
 
बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य : भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा नेता संदेशखाली को लेकर झूठी अफवाह फैला रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को लेकर खामोश हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है।
 
स्थानीय नेताओं पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप : राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व आयोजित इस रैली की थीम महिला अधिकार हमारी प्रतिबद्धता थी। यह रैली संदेशखाली की घटनाओं के बीच आयोजित की गई। संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है।
ALSO READ: ममता बनर्जी ने केंद्रीय निधि के बारे में प्रधानमंत्री मोदी के आरोपों का किया खंडन
तृणमूल सुप्रीमो जब मध्य कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट से डोरिना चौराहे तक मार्च निकाल रही थीं तब उन्हें हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते देखा गया। रैली में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे। भाजपा के राणाघाट दक्षिण से विधायक मुकुत मणि अधिकारी को भी उनके साथ देखा गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी