चीन ने भारतीय सेना को सौंपा अरुणाचल से लापता युवक

Webdunia
गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (15:01 IST)
नई दिल्ली। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने अरुणाचल प्रदेश के लापता युवक को भारतीय सेना को सौंप दिया है। अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले से 19 वर्षीय मिराम तारोन 18 जनवरी को लापता हो गया था।
 
रिजिजू ने बताया कि चीन के पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के मिराम तारोन को भारतीय सेना को सौंप दिया। चिकित्सकीय जांच सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
 
Koo App

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख