चोर चीन के जासूसों का भांडा फूटा, भारतीय सेना की गतिविधियों पर नजर

मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (13:19 IST)
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच पड़ोसी चीन पीठ पर वार करने से भी नहीं चूक रहा है। एक सनसनीखेज जानकारी सामने आई जिसमें चीनी जासूसों का भंडाफोड़ हुआ, जो कि भारतीय सेना की जानकारियां चुराने की कोशिश कर रहे थे। 
 
टीवी चैनल एबीपी न्यूज के मुताबिक भारतीय खुफिया एजेंसियों ने चीन के जासूसों के जाल का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि चीनी जासूसों ने भारतीय सेना के बंदोबस्त की जानकारी चुराई थी। ये जासूस भारतीय सेना से जुड़ी जानकारी थुरैया सैटेलाइन फोन के माध्यम से चीन भेज रहे थे। 
जानकारी के मुताबिक भारत की सीमा से लगे चीन के 5 राज्यों में चीनी जासूस सक्रिय हैं, जो भारतीय सैन्य गतिविधियों की जानकारियां जुटा रहे हैं।
 
भारतीय खुफिया एजेंसियों ने चीनी जासूसों के 100 से ज्यादा संदेश पकड़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सैटेलाइन फोन से चीनी सैन्य खुफिया एजेंसी से जुड़े नंबरों पर भेजी जा रही थी जानकारी। 
ALSO READ: पकड़ा गया चीन का झूठ, LAC पर भारतीय सेना ने नहीं चलाई गोलियां
दूसरी ओर, चीन की ओर से एलएसी पर गोलीबारी करने की खबरें भी आ रही हैं। जवाब में भारतीय सेना ने कहा ‍है कि चीन उकसावे की कार्रवाई कर रहा है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी