Weather Update: पंजाब और हरियाणा में कोल्ड डे की स्थिति, हिमालय में हिमपात की संभावना

शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (08:19 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और उससे सटे उत्तराखंड पर बना हुआ है। एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश के ऊपर बना हुआ है।

ALSO READ: Weather Alert: उत्‍तर भारत में बढ़ेगी सर्दी, पंजाब, हरियाणा और यूपी में बनेगी कोल्ड डे की स्थिति
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों और असम और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

 
दक्षिण पंजाब, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हुई। उत्तरप्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रही।

Koo App
 
अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और मणिपुर, मिजोरम, उत्तरी पंजाब के नगालैंड के भाग और उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश संभव है। 20 और 21 जनवरी को पश्चिमी हिमालय में छिटपुट हिमपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है। 22 और 23 जनवरी को मध्यम से भारी हिमपात संभव है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी