कांग्रेस का पीयूष गोयल पर बड़ा हमला, ऐसे मंत्री हो तो ईश्वर ही अर्थव्यवस्था का तारणहार

शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (10:29 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुत्वाकर्षण का आविष्कारक अल्बर्ट आइंस्टीन को बताने को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि यदि ऐसे मंत्री हो, तो केवल ईश्वर ही अर्थव्यवस्था को दुरुस्त कर सकता है।
 
रमेश ने ट्वीट किया, 'जी हां, मंत्री जी। गुरुत्वाकर्षण की खोज करने के लिए आइंस्टीन को गणित की आवश्यकता नहीं थी, क्योंकि न्यूटन ने पहले ही यह कर दिया था। इंतजार कीजिए, अब मानव संसाधन विकास मंत्री यह कहेंगे कि न्यूटन से काफी पहले ही हमारे पूर्वज गुरुत्वाकर्षण के बारे में सब कुछ जानते थे (या उन्होंने पहले ही ऐसा कह दिया है?), इस प्रकार के मंत्री हो तो भगवान ही अर्थव्यवस्था को दुरुस्त कर सकता है।'
 

Yes, Mr. Minister. Einstein did not need maths to discover gravity since Newton already had. Now wait for HRD Minister to say that long before Newton our ancients knew all about gravity (or has he already?)

With such ministers, only God can #FixTheEconomy pic.twitter.com/Zcpj2jOjP8

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 12, 2019
गोयल ने बोर्ड ऑफ ट्रेड की बैठक में अर्थव्यवस्था के बारे में बोलते हुए कहा था कि आइंस्टीन को गुरुत्वाकर्षण की खोज करने में गणित ने कोई मदद नहीं की थी। अत: देश की अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डॉलर का बनाने के लक्ष्य को गणित के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए।
 
गोयल की इस टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई की। इंटरनेट यूजरों ने मीम्स बनाकर गोयल का मजाक बनाया। लोगों ने उन्हें ट्विटर और फेसबुक पर याद दिलाया कि गुरुत्वाकर्षण की खोज सर आइजैक न्यूटन ने की थी। आइंस्टीन को सापेक्षता के सिद्धांत के लिए याद किया जाता है, न कि गुरुत्वाकर्षण के लिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी