शतक की तरफ बढ़ रहा पेट्रोल, मोदी जी को बधाई : कांग्रेस

रविवार, 16 सितम्बर 2018 (18:18 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की रोजना बढ़ रही महंगाई के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को विपक्षी दल कांग्रेस ने तंज कसा कि पेट्रोल तेजी से शतक की ओर बढ़ रहा है।
 
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आज हम शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। मैं इसके लिए मोदी जी को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि यदि यही रफ्तार रही तो जल्द ही डीजल भी शतक जमा देगा।
 
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के दो जिलों में पेट्रोल 91-92 रुपए लीटर बिक रहा है। यह हाल तब है जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 68 डॉलर प्रति बैरल मिल रहा है।

सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस के समय कच्चा तेल 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। लंबे समय तक यह 110 से 115 डॉलर प्रति बैरल रहा था। उसके बावजूद पेट्रोल-डीजल इतना महंगा नहीं हुआ था। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी