कांग्रेस ने बताया, महिलाओं को जल्द क्यों नहीं मिलेगा महिला आरक्षण बिल का फायदा?

Webdunia
मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (16:02 IST)
Women Reservation Bill : कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया। बिल पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने इसके बाद सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में दावा किया कि महिलाओं को जल्द नहीं मिलेगा महिला आरक्षण बिल का फायदा।

ALSO READ: बिल पास होने पर देश में होंगी 181 महिला सांसद, जानिए कब से लागू होगा आरक्षण?
कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट से की गई पोस्ट में कहा गया है महिला आरक्षण बिल की क्रोनोलॉजी समझिए। यह बिल आज पेश जरुर हुआ लेकिन हमारे देश की महिलाओं को इसका फायदा जल्द मिलते नहीं दिखता। ऐसा क्यों? क्योंकि यह बिल जनगणना के बाद ही लागू होगा।
 
 
पोस्ट में दावा किया गया है कि PM मोदी ने चुनाव से पहले एक और जुमला फेंका है और यह जुमला अब तक का सबसे बड़ा जुमला है। मोदी सरकार ने हमारे देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है, उनकी उम्मीदों को तोड़ा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख