इटली से अमृतसर आई फ्लाइट में फिर Corona ब्लास्ट, 173 यात्री निकले संक्रमित

शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (18:44 IST)
चंडीगढ़। इटली से अमृतसर आई फ्लाइट में एक बार फिर कोरोनावायरस का बम फटा है। इटली से आई दो चार्टर्ड फ्लाइट्स में 173 पैसेंजर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
 
एक दिन पहले भी इटली से आई एक इंटरनेशनल फ्लाइट में 125 पैसेंजर संक्रमित मिले थे। इसके साथ 103 यात्रियों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। 
 
शुकवार सुबह इटली से दो इंटरनेशनल चार्टर्ड फ्लाइट्स अमतृसर एयरपोर्ट पहुंची थीं। इन विमानों में करीब 276 यात्री सवार थे। अमृतसर हवाई अड्‍डे पर इन सभी यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 173 लोग संक्रमित पाए गए। 103 यात्रियों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। सभी संक्रमितों को अमृतसर में क्वारंटाइन किया गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को इटली से अमृतसर आई फ्लाइट के 125 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए थे। आज अमृतसर पहुंची दोनों उड़ानें नाइस एयरलाइंस की हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी