विज्ञान कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे दलाई लामा

मंगलवार, 13 मार्च 2018 (07:33 IST)
नई दिल्ली। तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा इस सप्ताह के आखिर में मणिपुर में आयोजित होने वाले भारतीय विज्ञान कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे।
 
नोबेल पुरस्कार विजेता के कांग्रेस में शामिल नहीं होने का फैसला अहम है क्योंकि हाल ही में यहां के एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था जिसमें दलाई लामा उपस्थित होने की उम्मीद थी।
 
भारतीय विज्ञान कांग्रेस एक वार्षिक विज्ञान कार्यक्रम है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री करते हैं। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी