दिल्ली उपचुनावों के लिए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन

शनिवार, 1 नवंबर 2014 (12:31 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली की 3 विधानसभा सीटों- तुगलकाबाद, मेहरौली एवं कृष्णानगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन आयोजित कर इन सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने प्रचार की शुक्रवार को शुरुआत कर दी।

इन तीनों सीटों पर भाजपा विधायकों के इस साल लोकसभा में निर्वाचित होने के कारण ये सीटें खाली हुई हैं।

भाजपा सांसद हर्षवर्धन, प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी ने 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में क्रमश: कृष्णानगर, मेहरौली एवं तुकलगाबाद सीटों पर विजय हासिल की थी।

पार्टी के एक बयान के अनुसार तीनों सांसदों, दिल्ली भाजपा के प्रभारी एवं पार्टी के उपाध्यक्ष प्रभात झा एवं दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने इन सम्मेलनों में भाग लिया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें