अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, चंडीगढ़ और लक्षद्वीप ने इस उत्सव में भागीदारी की सहमति नहीं भेजी है।
पर्यटन सचिव विनोद जुत्शी से जब भागीदारी नहीं निभाने वाले राज्यों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने पुड्डुचेरी, चंडीगढ़ से (भागीदारी के बारे में कोई बात) नहीं सुनी है..लक्षद्वीप और दिल्ली भी अब तक नहीं आए हैं। मंत्रालय की तरफ से दी गई भागीदारी करने वाले राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सूची में बिहार और पश्चिम बंगाल का भी नाम नहीं है।