यूरोपीय स्टैंडर्ड के हिसाब से डिजाइन होंगी दिल्ली की सड़कें

बुधवार, 1 जून 2022 (13:54 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बुधवार को ट्‍वीट कर कहा कि दिल्ली की सड़कें यूरोपीय डिजाइन के हिसाब बनेंगी। 
 
मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की 500 KM से ज़्यादा लम्बी सड़कों को हम यूरोपियन स्टैंडर्ड के हिसाब से डिज़ाइन कर रहे हैं। एक सड़क का आज मैंने खुद जायज़ा लिया। अभी कुछ और सुधार की गुंजाइश है। जल्द उन्हें ठीक कर दिल्ली की सड़कों को और ख़ूबसूरत बनाएंगे। 
किराड़ी विकास समिति नामक ट्‍विटर हैंडल से केजरीवाल के ट्वीट के जवाब में कहा गया कि अमीरों के यहां पर इतनी अच्छी सड़कें और जहां आम लोग रहते हैं वहां सड़कें ही नहीं हैं। इसी तरह द पैट्रियट नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- MCD बीजेपी बुलडोजर चलाकर दिल्ली का विनाश कर रही है, और आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली को दुनिया का बेहतरीन शहर बनाने में लगी हुई है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी