डीजल के दामों में हुई 22 पैसे की वृद्धि, पेट्रोल के दाम स्थिर

शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (09:29 IST)
नई दिल्ली। डीजल के दाम देश में एक बार फिर बढ़ गए हैं। आज शुक्रवार यानी 24 सितंबर को 2 महीनों से ज्यादा वक्त के बाद देश में डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। आज ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने डीजल को 20 से 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। हालांकि पेट्रोल के दाम स्थिर रखे गए हैं।

ALSO READ: डीजल की कीमतें बढ़ीं, बीजापुर में पेट्रोल 104.42 रुपए प्रति लीटर
 
राजधानी दिल्ली में डीजल 88.62 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 88.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है, वहीं मुंबई में डीजल की कीमत आज की बढ़ोतरी के बाद 96.19 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 96.41 रुपए प्रति लीटर हो गई है। अगर एक बार कच्चे तेल की कीमतों पर नजर डालें तो कल गुरुवार को इसमें गिरावट आई थी। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत फिसलकर 76.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी