धौलां कुआं, कापसहेड़ा और महरौली पर भी यातायात बाधित रहा और कई घंटों तक अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। दिल्ली और गुड़गांव को जोड़ने वाले एनएच-8 पर कार्यालय जाने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और यातायात हेल्पलाइन पर परेशान यात्रियों के फोन लगातार आते रहे।
दूसरी नाकाबंदी से सीधे तौर पर सराय काले खान, आश्रम, पीजीडीएवी कॉलेज के पास नेहरू नगर, लाजपत नगर और मूलचंद से एम्स तक यातायात बाधित रहा। अधिकारी ने बताया कि लाला लाजपत राय मार्ग, डिफेंस कॉलोनी और मथूरा रोड समेत कई वैकल्पिक मार्गों पर भी लोगों को कई घंटों तक जाम का सामना करना पड़ा। (भाषा)