दिग्विजयसिंह की उम्मीदें बरकरार हैं...

शनिवार, 14 फ़रवरी 2015 (11:14 IST)
नई दिल्ली। चौतरफा मुश्किलों का सामना कर रही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उम्मीद जताई कि पार्टी के लिए इस मुश्किल दौर में भी उम्मीदें बरकरार हैं।
उन्होंने कहा, ‘जब स्थिति कठिन हो जाती है तो मजबूत लोग काम आरंभ कर देते हैं। यहीं पर कांग्रेस नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी चुनौती है।’ सिंह ने कई ट्वीट के माध्यम से आंध्रप्रदेश के बंटवारे के बाद कांग्रेस की परेशानी की ओर ध्यान आकृष्ट किया।
 
उन्होंने कहा, ‘क्या आंध्रप्रदेश के लोग कांग्रेस को लेकर निष्पक्ष रहे हैं? हमें तेलंगाना में फायदा नहीं मिला और आंध्रप्रदेश में पूरी तरह सफाया हो गया।’ (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें