भाजपा का पलटवार : वहीं, भाजपा ने भी जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू को उम्र को लेकर घेरा और आरोप लगाते हुए उन्हें बिहार का सबसे बड़ा उम्र चोर बताया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख दानिश इकबाल ने कहा कि वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में उदय सिंह ने अपनी उम्र 44 वर्ष बताई थी, जबकि 2009 में उन्होंने अपनी उम्र 57 वर्ष लिखाई। इकबाल ने कहा कि सिर्फ पांच साल में 13 साल उम्र कैसे बढ़ गई, यह अब तक का सबसे बड़ा चुनावी घोटाला है।