असम और गुजरात में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (10:08 IST)
नई दिल्ली। असम और गुजरात में गुरुवार को क्रमश: 4.1 और 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: मिजोरम में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके
गुजरात में भूकंप का केंद्र राजकोट में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर आ गए।
 
असम में भूकंप का केंद्र करीमगंज जिले में जमीन से 18 किलोमीटर की गहराई में था। वहां भूकंप के झटके सुबह 7 बजकर 57 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी