अनुराग ठाकुर 72 और प्रवेश वर्मा 96 घंटे नहीं कर सकेंगे पार्टी का प्रचार, चुनाव आयोग ने लगाया प्रतिबंध

गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (15:12 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के आपत्तिजनक और भड़काऊ बयानों को देखते हुए उनके प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया।
ALSO READ: मंत्री अनुराग ठाकुर के बिगड़े बोल, CEO ने EC को भेजी रिपोर्ट
चुनाव आयोग ने अनुराग ठाकुर पर 72 और प्रवेश वर्मा पर 96 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी। आयोग ने इन दोनों नेताओं को इस मामले में नोटिस जारी कर आज रात 12 बजे तक जवाब देने को कहा था।
 
दोनों नेताओं को भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर दिया था। आयोग ने कहा है कि ये दोनों नेता इस सूची से बाहर रहेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी