33 विधानसभा और तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे

मंगलवार, 16 सितम्बर 2014 (08:02 IST)
नई दिल्ली। दस राज्यों में लोकसभा की तीन और विधानसभा की 33 सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतगणना से जुड़ी हर जानकारी...



* गुजरात की सभी 9 सीटों के परिणाम घोषित। भाजपा को 6 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस तीन सीट जीतने में सफल रही।
* यूपी में सपा सुप्रीमो मुलायमसिंह यादव की तीसरी पीढ़ी भी राजनीति में। मैनपुरी से सपा उम्मीदवार मुलायम का पोता बढ़त बनाए हुए है।
* अभी तक मिली जानकारी के अनुसार भाजपा 13, कांग्रेस 7 और सपा 8 पर या तो बढ़त बनाए हुए हैं या जीत हासिल कर चुके हैं।

33 विधानसभा सीटों में से 12 पर भाजपा, 7 पर कांग्रेस और 8 पर सपा को बढ़त।
* उत्तरप्रदेश और गुजरात में भाजपा को करारा झटका।
* उत्तरप्रदेश में  सपा को 8 और भाजपा को 2 सीटों पर जीत मिली। एक पर भाजपा समर्थित अपना दल की जीत। पिछली बार सभी 11 सीटों पर भाजपा का कब्जा था।
* गुजरात में भाजपा 6 और कांग्रेस 3 सीटों पर जीती।
* राजस्थान की 4 में से 3 पर कांग्रेस ने जीती। भाजपा को मात्र 1 सीट पर मिली जीत। 

पश्चिम बंगाल की वसीरहाट सीट भाजपा पर कब्जा।

* मणिनगर में भाजपा की जीत, मोदी के इस्तीफा देने से खाली हुई थी यह सीट।
* वडोदरा लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार।

* टीआरएस के उम्मीदवार के. प्रभाकर रेड्डी ने तेलंगाना में मेडक लोकसभा सीट 3,61,277 वोट के अंतर से जीत ली।
* उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार तेज प्रताप सिंह चुनाव जीते।
* सहारनपुर नगर सीट भाजपा के राजीव गुंबर ने जीत ली है।
* बलहा में सपा के बंशीधर बौद्ध ने भाजपा के अक्षयवर को 25181 मतों से पराजित किया।
* बिजनौर में सपा प्रत्याशी रूचि वीरा ने भाजपा के हेमेन्द्र पाल को 11567 मतों से हराया।
* हमीरपुर में सपा के शिवचरण प्रजापति ने भाजपा के जगदीश व्यास को लगभग 67000 मतों से पराजित किया। * चरखारी में सपा के कप्तान सिंह राजपूत ने कांग्रेस के रामजीवन को 50805 मतों से हराया।
* निघासन में सपा के कृष्ण गोपाल पटेल ने भाजपा के राम कुमार वर्मा को लगभग 18976 मतों से हराया।
* सिराथू में सपा के वाचस्पति ने भाजपा के संतोष पटेल को 22863 मतों से पराजित किया।
* ठाकुरद्वारा सीट पर सपा के नवाबजान ने भाजपा के रामपाल सिंह को 27023 मतों से हराया।
* लखनऊ पूर्व क्षेत्र में भाजपा के आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी अपनी निकटतम प्रतिद्वन्दी सपा की सुश्री जूही सिंह से 26459 मतों से जीते।
 
* भाजपा के रोहितभाई पटेल ने निकटतम प्रतिद्वद्वी कांग्रेस के कांतिभाई सोढ़ा को पांच हजार से अधिक मतों से पराजित कर आणंद विधानसभा सीट जीती।
* भाजपा के शिवा गोहिल ने तणाजा विधानसभा सीट पर जीत हासिल की। 
* गुजरात के टंकारा सीट पर भाजपा के भावनभाई पटेल ने कांग्रेस के ललितकुमार कगथरा को 11000 से अधिक मतों से पराजित किया।
* लीमखेड़ा और मातर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा।
* राजस्थान की नसीराबाद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के रामनारायण चुनाव जीत गये है।
* असम की सिल्चर सीट पर भाजपा के दिलीप कुमार का कब्जा। 
 
* तेदेपा उम्मीदवार टी सौम्या ने आंध्रप्रदेश में नंदीगामा (एससी) विधानसभा उपचुनाव में करीब 75,000 वोटों से जीत हासिल की। 
* त्रिपुरा की मानु (अजजा) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में माकपा प्रत्याशी प्रभात चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के माइलाफ्रू मोग को 15,971 मतों से हराया।
* कोटा दक्षिण सीट पर भाजपा के संदीप शर्मा की जीत।
* गुजरात की दीसा और मंगरौल सीट पर कांग्रेस का कब्जा।
* तृणमूल कांग्रेस संसदीय पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय की पत्नी नैना बंदोपाध्याय ने चौरंगी सीट पर भाजपा के राज्य सचिव और प्रवक्ता रितेश तिवारी को हराया।
* बशीरहाट दक्षिण सीट भाजपा के समिक भट्टाचार्य ने जीत ली।

 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें