पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत का जन्मदिन, दिग्गज नेताओं ने इस तरह किया याद

शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (12:56 IST)
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति और दिवंगत भाजपा नेता भैरोंसिंह शेखावत का आज जन्मदिन है। सोशल नेटवर्किंग साइट कू पर कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लोकसभा स्पीकर ओमप्रकाश बिरला ने कू पर शेखावत जी को याद किया। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत जी की जयंती पर भावपूर्ण स्मरण। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में उन्होंने विभिन्न पदों के दायित्व को बेहद कुशलता से निभाते हुए राजस्थान प्रदेश तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका कृतित्व हम सभी के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा।


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा के वरिष्ठ नेता भैरोंसिंह शेखावत की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कू पर पोस्ट कर कहा कि भैरोंसिंह शेखावत जी को जयंती पर सादर नमन।

उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कू पर कहा, 'प्रेरणादायी व्यक्तित्व के धनी, भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय भैरोंसिंह शेखावत जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।'

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी