MSP पर किसानों ने तय किए 5 नाम, सरकार से करेंगे बात

शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (16:32 IST)
नई ‍दिल्ली। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी (MSP) पर सरकार से बात करने के लिए शनिवार को 5 किसान नेताओं के नाम तय कर दिए हैं। हालांकि आंदोलन को समाप्त करने संबंधी घोषणा अभी नहीं हुई है। 
 
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में 5 लोगों के नाम तय किए गए हैं। इनमें गुरनामसिंह चढूनी, शिवकुमार कक्का, बलवीर राजेवाल, युद्धवीर सिंह और अशोक धवले के नाम हैं। किसानों की अगली बैठक 7 दिसंबर को होगी। 
 
किसान मोर्चा द्वारा तय किए गए पांचों नेता एमएसपी के मुद्दे पर सरकार से बात करेंगे। दरअसल, कृषि कानून रद्द करने के बाद अब किसान एमएसपी के मुद्दे पर अड़े हुए हैं। सरकार की ओर से इस संबंध में बातचीत के लिए किसान नेताओं के नाम मांगे गए थे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी