ठाणे के अस्पताल में दर्दनाक हादसा, आग लगने से 4 मरीजों की मौत

बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (08:23 IST)
ठाणे। मुंबई में ठाणे के समीप एक निजी अस्पताल में बुधवार तड़के आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में 4 मरीजों की मौत हो गई। आईसीयू में भर्ती 6 मरीजों समेत 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
 
ठाणे के समीप मुंब्रा इलाके में कौसा में स्थित प्राइम क्रीटिकेयर हॉस्पिटल में तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर आग लगी। अस्पताल में कोरोना वायरस का कोई मरीज नहीं था। घटनास्थल पर दमकल की तीन गाड़ियां और पांच एम्बुलेंस भेजी गई। आग पर काबू पा लिया गया है।
 

Today at around 03:40 am fire broke out at Prime Criticare Hospital in Mumbra, Thane. Two fire engines & one rescue vehicle are at the spot. Fire extinguishing underway. Four dead during shifting of patients to another hospital: Thane Municipal Corporation#Maharashtra pic.twitter.com/QR4NNYZd8Y

— ANI (@ANI) April 28, 2021
स्थानीय विधायक और महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र अव्हाद ने बताया कि आग से अस्पताल की पहली मंजिल जलकर खाक हो गई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को हादसे की जानकारी दी गई है। प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा और घायलों को एक-एक लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
 
अव्हाद ने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है। समिति में ठाणे नगर निगम के अधिकारी और पुलिस तथा मेडिकल के अधिकारी भी शामिल होंगे।
 
गौरतलब है कि पालघर जिले के विरार में 23 अप्रैल को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से कोविड-19 के 15 मरीजों की मौत हो गई थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी