पाक गोलों की बरसात ने सांबा और रामगढ़ सेक्टर के कई गांवों में तबाही मचा दी थी। पिंडी, अरनिया, जेरडा तथा रंगूर गांव सबसे अधिक प्रभावित हुए थे। नतीजतन 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 35 साल की अंजू देवी, 18 साल की राजेंद्र कौर, 5 साल के रिषभ, 6 साल के अभि और दो अज्ञात महिलाओं की गोले लगने से मौत हो गई। तकरीबन 27 लोगों के जख्मी होने की खबर है जिनमें 10 से अधिक महिलाएं हैं।