महाराष्ट्र में बारिश से हाहाकार, नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पानी घुसा (वीडियो)

रविवार, 4 अगस्त 2019 (10:59 IST)
महाराष्ट्र के नासिक में भारी बारिश हो रही है। नासिक के त्र्यंबकेश्वर में पिछले 24 घंटों में 350 मिलीमीटर बारिश हुई है। त्र्यंबकेश्वर मंदिर के अंदर भी पानी घुस गया है।
 
त्र्यंबकेश्वर मंदिर शिव का 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक मंदिर है। मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों लोग आते है। निफाड़ इलाके के सायखेड़ा गांव के प्राथमिक स्वास्‍थ्‍य केंद्र के अंदर पानी घुस गया है।
 

#WATCH: Flooding in premises of Trimbakeshwar Temple in Nashik following incessant rainfall. #Maharashtra pic.twitter.com/e2RVbAOeFx

— ANI (@ANI) August 4, 2019
महाराष्ट्र के रायगढ़ में भी भारी बारिश हुई है। रायगढ़ के नागोठणे शहर में पानी भर गया है। इसके साथ ही बाजार पेठ, एसटी बस स्टेशन, कोलीवाडा जैसे इलाको में भी बारिश का पानी भरा है।
 
रायगढ़ के वाकण-खोपोली रास्ते को बंद कर दिया गया है। सावित्री नदी के दादली पुल को भी बंद किया गया है। इलाके में बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सर्तक रहने के लिए कहा है। 
(Photo and video courtesy : ANI Twitter)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी