देश में पहली बार ट्रांसजेंडर के घर जन्मा बच्चा, लैंगिक पहचान साझा करने से इनकार

गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023 (11:41 IST)
कोझिकोड (केरल)। देश में पहली बार केरल के एक ट्रांसजेंडर युगल ने बुधवार को माता-पिता बनने की घोषणा की। जोड़े ने हाल में गर्भावस्था की जानकारी साझा की थी, जो देश में इस तरह का पहला मामला माना जा रहा है।हालांकि जोड़े ने बच्चे की लैंगिक पहचान की जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया और कहा कि अभी वह इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते।

खबरों के अनुसार, देश में पहली बार ट्रांसजेंडर के घर बच्चे ने जन्‍म लिया है। केरल के एक ट्रांसजेंडर युगल ने बुधवार को माता-पिता बनने की घोषणा की। जोड़े ने हाल में 8 महीने की गर्भवती होने के संबंध में इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की थी। यह देश में इस तरह का पहला मामला माना जा रहा है।यह युगल बीते 3 साल से साथ रह रहा है।

ट्रांसजेंडर जोड़े के एक सदस्य जिया पावल के अनुसार, सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सुबह साढ़े 9 बजे ऑपरेशन के जरिए बच्चे का जन्म हुआ। पावल ने कहा कि जहाद (जच्चा) और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हालांकि जोड़े ने बच्चे की लैंगिक पहचान की जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया और कहा कि अभी वह इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते।

प्रसव के बाद दंपति अस्पताल से जुड़े ब्रेस्ट मिल्क बैंक से मां का दूध मंगा रहे हैं। इससे पहले जोड़े के द्वारा इंस्टाग्राम पोस्ट किए जाने पर उन्हें हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिले थे, जिसमें लोग कपल को बधाई दे रहे थे। (File photo)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी