अनंतनाग मुठभेड़ पर जनरल वीके सिंह बोले- पाकिस्तान को अलग थलग करना होगा

गुरुवार, 14 सितम्बर 2023 (14:48 IST)
General VK Singh on Anantnag encounter : अनंतनाग मुठभेड़ में कर्नल, मेजर और डीएसपी समेत 5 लोगों की शहादत पर केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह ने कहा कि जब तक हम पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं करेंगे तब तक कुछ बदलने वाला नहीं है। पाकिस्तान पर दवाब डालना है तो उनको अलग-थलग करना होगा।
 
उन्होंने कहा कि उन्हें अलग थलग करना ही होगा नहीं तो उनके लिए सब नॉर्मल है। बॉलीवुड आ जाएंगे हमारे यहां, क्रिकेट मैच खेलने वाले आ जाएंगे। सब ठीक है। अगर पाकिस्तान पर दबाव डालना है तो उसे अलग थलग करना होगा।
 
उल्लेखनीय है कि बुधवार को अनंतनाग के कोकेरनाग में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनेक, डीएसपी हुमायूं भट, 
 
राइफलमैन रवि कुमार समेत 5 लोग शहीद हुए थे। कोकेरनाग के गडोले के वन क्षेत्र में आज भी सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। अभियान के दौरान गोलियों की आवाज सुनाई दी।
 
डीएसपी हुमायूं भट को आज सुबह बडगाम जिले में अंतिम विदाई दी गई। मेजर मनप्रीत का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। मेजर आशीष धोनेक को शुक्रवार को अंतिम विदाई दी जाएगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी