गुलाम नबी आजाद ने खोले पत्ते, जल्द बनाएंगे नई पार्टी

शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (23:48 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कहा कि वह जल्द ही नई पार्टी बनाएंगे और उसकी पहली इकाई जम्मू कश्मीर में बनाई जाएगी।
ALSO READ: गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफे के पत्र के मुख्य बिंदु...
ALSO READ: कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले गुलाम नबी आजाद क्या जम्मू कश्मीर में बनेंगे किंगमेकर?
कांग्रेस से शुक्रवार को इस्तीफा देने वाले आजाद ने कहा कि मैं कोई राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए अभी जल्दबाजी में नहीं हूं, लेकिन जम्मू कश्मीर में चुनाव होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, मैंने वहां जल्द ही एक इकाई गठित करने का फैसला किया है।
 
ALSO READ: गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे से कांग्रेस 'दुखी', कहा- हमारे साथ मिलकर महंगाई से लड़ते
ALSO READ: राहुल गांधी के आने से कांग्रेस बर्बाद हुई, चाटूकार लोग पार्टी चला रहे, गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे से कांग्रेस में हड़कंप
ALSO READ: ‍जिम्मेदारी से पीछे हट गए आजाद, इस्तीफे की ‘टाइमिंग’ दुर्भाग्यपूर्ण
 
राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे आजाद ने अपनी नई पार्टी के गठन पर और कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। अपने इस्तीफे पर कोई भी चर्चा छेड़े जाने से इनकार करते हुए आजाद ने कहा कि मैंने इस निर्णय के बारे में काफी सोच-विचार किया तथा इसे वापस लेने का कोई सवाल नहीं है। (भाषा)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी