दिलचस्प प्रेम कहानी : मंदसौर का दूल्हा, श्रीलंका की दुल्हन, सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा दोनों का प्यार...

बुधवार, 13 फ़रवरी 2019 (12:35 IST)
प्यार के आड़े न उम्र आती है न ही सरहदों की दीवार उसे रोक सकती है। ऐसी ही दिलचस्प प्रेम कहानी है हंसिनी और गोविंद की। हंसिनी श्रीलंका की हैं और गोविंद मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। हंसिनी और गोविंद 10 फरवरी को सात जन्मों के अटूट बंधन में बंध गए और एक-दूसरे के साथ रहने की कसम खाई।
 
हंसिनी एदिरीसिंघे और गोविंद माहेश्वरी की कहानी बिलकुल फिल्मी प्रेम कहानी की तरह है। हंसिनी पढ़ाई करने के लिए श्रीलंका से भारत आती है और गोविंद से मिलने के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगता है। 
 
गोविंद और हंसिनी फेसबुक के जरिए साल 2015 में दोस्ती की और एक दूसरे के करीब आए। 2 सालों तक फेसबुक के जरिए बातें की, वीडियो कॉल किया और अंत में दो साल के बाद साल 2017 में ये दोनों पहली बार मिले। इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा। अलग-अलग देशों के होने के बाद भी दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 
 
दुल्हन के श्रीलंकाई पिता का इस शादी पर कहना है कि मेरी बेटी भारत पढ़ने के लिए आई थी, लेकिन इसके पहले ही दोनों में एक-दूसरे से बातें करते थे। मैंने इस रिश्ते पर सहमति नहीं जताई थी, क्योंकि मैं उसे नहीं जानता था अब मैं उससे मिल चुका हूं और उसे व्यक्तिगत तौर पर जानता हूं। वह श्रीलंका आया और अब हमने दोनों को शादी के लिए हामी भरी। हंसिनी के पिता ने मध्यप्रदेश के लोग काफी भोले और सीधे-साधे हैं और अच्छा व्यवहार करने वाले हैं। (Photo courtesy: ANI)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी