सुडौल बदन पाने के कुछ आसान उपाय, जरूर आजमाएं (वीडियो)

शनिवार, 2 जून 2018 (18:27 IST)
मोटा और थुलथुल शरीर न सिर्फ बीमारियों का घर होता है, बल्कि सौंदर्य का भी दुश्मन होता है। ऐसे में हर कोई चाहता है सुडौल और सुंदर शरीर। इसके लिए जरूरी है थोड़ी एक्सरसाइज और कुछ खास खानपान। 
 
वेबदुनिया के सटरडे प्राइम टाइम वीडियो हम आपको यही बताने जा रहे हैं। इसमें फिटनेस फंडे तो आप देखेंगे ही, कुछ खास फलों के बारे में भी जानकारी हासिल कर पाएंगे, जिनका सेवन करने से आपको मोटापा कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा साप्ताहिक राशिफल भी आप देख पाएंगे। 

 
रोज 10-15 मिनट योग करने से भी शरीर स्वस्थ और लचीला बनता है। लेकिन, इसके लिए सही मार्गदर्शन भी जरूरी है। इस वीडियो में हमारे योगाचार्य बता रहे हैं कि नौकासन आपको फिट रखने में किस तरह उपयोगी है, इसमें इस आसन को करने की विधि क्या है।

इस वीडियो को आप जरूर देखें, क्योंकि इसमें छिपा है सेहत का खजाना। यदि आप चाहते हैं कि आपके ‍परिजन और मित्र भी स्वस्थ रहें तो इसे उनके बीच भी शेयर करें और उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी