अहमदाबाद विमान हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 274 हो गई है। इसमें विमान यात्रियों के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल हैं। अभी भी घटनास्थल पर मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है और करीब 10 मजदूर मलबा हटाने के कार्य में लगे हैं। बता दें लंदन के गैटविक जा रहा एयर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों सवार थे। जिनमें से एक ही व्यक्ति हादसे में बच सका। हादसे को हुए 30 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक केवल छह पीड़ितों के शव शिनाख्त के बाद उनके परिवारों को सौंपे गए हैं।
क्या कोई साजिश है : इस सारे अंदेशों के अलावा प्लेन क्रैश में साजिश की बात भी कही जा रही है। क्या यह कोई अंतराष्ट्रीय साजिश हो सकती है। हालांकि इसे लेकर अब तक कोई बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया में इस बात की भी सुर्खियां बनी हुई है। इसके अलावा शुक्रवार को यानी हादसे के दूसरे दिन एअर इंडिया के ही एक विमान को बम की धमकी मिली है। इस की थाइलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। बता दें कि एअर इंडिया की यह विमान AI 379 थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली जा रहा था। बम की धमकी मिलने के बाद विमान को थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस फ्लाइट में मौजूद 156 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान ने अंडमान सागर के ऊपर चक्कर लगाने के बाद फुकेत हवाई अड्डे पर वापस लैंड किया। धमकी देने वाले के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। यह घटना अहमदाबाद दुर्घटना के एक दिन बाद हुई है।
Edited By: Navin Rangiyal