I.N.D.I.A गठबंधन को फिर झटका, पंजाब में अकेले लड़ेगी AAP, केजरीवाल बोले- 10-15 दिन में उम्मीदवारों का ऐलान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (16:34 IST)
लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A गठबंधन में बिखराव हो रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP)  के प्रमुख अरविंद केजरीवाल कहा कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ की एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने कहा कि अगले 10 से 15 दिनों में उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाएगा। 
 
पंजाब और दिल्ली में कांग्रेस और APP दोनों ने पिछले महीने चंडीगढ़ के मेयर का चुनाव एक साथ लड़ा था, इससे संकेत मिला था कि वे लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन करेंगे। 
 
अब केजरीवाल का बयान आने के बाद स्पष्ट हो गया है कि दोनों दल पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। 
 
विपक्षियों के कुनबे को इकट्ठा करने वाले नीतीश कुमार ने भी बिहार में राजद को छोड़कर भाजपा से हाथ मिला लिया है। 
 
पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा था कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी