खुशखबर, Aadhaar से PAN को लिंक कराने की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ी

Webdunia
शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (20:30 IST)
नई दिल्ली। अगर आपने अभी तक अपने Aadhaar को  PAN से लिंक नहीं करवाया है तो आपके लिए यह खुशखबर है। आयकर विभाग ने शनिवार को Aadhaar Card कार्ड को PAN (परमानेंट अकाउंट नंबर) से लिंक करने की समय सीमा 3 महीने (31 दिसंबर 2019) बढ़ा दी। पहले यह समय सीमा 30 सितंबर थी।
 
पैन कार्ड का इस्तेमाल आयकर रिटर्न भरने में होता है। सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीति निर्धारण करने वाला शीर्ष निकाय है। यह 7वीं बार है, जब सरकार ने आधार को पैन से जोड़ने की समयसीमा बढ़ाई है। आयकर भरने के लिए आधार को पैन से जोड़ना अब अनिवार्य हो चुका है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख