देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, पहुंचा 702.97 अरब डॉलर के पार, जा‍निए कितनी हुई बढ़ोतरी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025 (20:09 IST)
Foreign exchange reserves News : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 4.7 अरब डॉलर बढ़कर 702.97 अरब डॉलर हो गया। इसके एक सप्ताह पहले देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.04 अरब डॉलर बढ़कर 698.27 अरब डॉलर रहा था। 5 सितंबर को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.54 अरब डॉलर बढ़कर 587.01 अरब डॉलर हो गईं। आलोच्य सप्ताह में देश का स्वर्ण भंडार 2.12 अरब डॉलर बढ़कर 92.42 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (SDR) 3.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.77 अरब डॉलर रहा।
 
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके एक सप्ताह पहले देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.04 अरब डॉलर बढ़कर 698.27 अरब डॉलर रहा था। 5 सितंबर को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.54 अरब डॉलर बढ़कर 587.01 अरब डॉलर हो गईं।
ALSO READ: फिर बढ़ा भारत का सरकारी खजाना, विदेशी मुद्रा भंडार हुआ 692.72 अरब डॉलर
डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और एन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है। केन्द्रीय बैंक के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में देश का स्वर्ण भंडार 2.12 अरब डॉलर बढ़कर 92.42 अरब डॉलर हो गया।
ALSO READ: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में हुई वृद्धि, 1.57 अरब डॉलर बढ़कर हुई 677.83 अरब डॉलर
इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.77 अरब डॉलर रहा। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष में भारत की आरक्षित भंडार 90 लाख डॉलर बढ़कर 4.76 अरब डॉलर पहुंच गया। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी