भारत के Service Sector की वृद्धि मार्च में साढ़े 13 वर्ष के उच्चतम स्तर पर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 (13:01 IST)
Services Sector: भारत में सेवा क्षेत्र (Services sector) की गतिविधियां मजबूत मांग के दम पर मार्च में साढ़े 13 वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। नई दिल्ली में एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी (HSBC) इंडिया भारत सेवा पीएमआई (PMI) कारोबारी गतिविधि सूचकांक मार्च में 61.2 पहुंच गया। यह फरवरी में 60.6 पर था।

ALSO READ: सोनिया गांधी और अश्विनी वैष्णव सहित 14 सांसदों ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ
 
50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार : खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम अंक का आशय संकुचन से होता है। एचएसबीसी इंडिया सर्विस पीएमआई को एसएंडपी ग्लोबल ने सर्वेक्षण सेवा क्षेत्र की करीब 400 कंपनियों को भेजे गए सवालों के जवाबों के आधार पर तैयार किया है।
 
भारत की सेवाओं का पीएमआई बढ़ा : एचएसबीसी के अर्थशास्त्री इनेस लैम ने कहा कि फरवरी में मामूली गिरावट के बाद मार्च में भारत की सेवाओं का पीएमआई बढ़ा, मजबूत मांग के कारण बिक्री तथा व्यावसायिक गतिविधि में तेजी आई। सेवा प्रदाताओं ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अगस्त 2023 के बाद से सबसे तेज गति से नियुक्तियां बढ़ाई हैं।

ALSO READ: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर रहा है राज परिवारों का दबदबा
 
रोजगार में नवीनतम वृद्धि सबसे मजबूत : सर्वेक्षण में कहा गया कि रोजगार में नवीनतम वृद्धि कई महीनों में 22वीं और नवंबर 2022 के बाद से संयुक्त रूप से सबसे मजबूत है। इस बीच एचएसबीसी इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स फरवरी में 60.6 से बढ़कर मार्च में 61.8 हो गया। यह साढ़े 13 वर्षों में दूसरे सबसे मजबूत उछाल को दर्शाता है।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी