क्या जनता को मिलेगा फायदा : भारत भले ही रूस से बड़ी मात्रा में सस्ता तेल खरीद रहा हो लेकिन आम लोगों को अब तक इसका फायदा नहीं मिला है। रूस से सस्ते तेल की खरीद से होने वाली बचत का फायदा निजी कंपनियों जैसे रिलायंस और नायरा को मिल रहा है, सरकार भी इस डील से फायदे में हैं। आम आदमी को सस्ता पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है, क्योंकि सरकार ने टैक्स कम नहीं किया है और निजी कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं। आगे भी तेल कंपनियां शायद ही आम ग्राहकों को इसका फायदा दे।
भारत को मिली रूस से तेल खरीदने की सजा : अमेरिका ने हाल ही में भारत पर 25 फीसद का अतिरिक्त शुल्क इसलिए लगाया है कि वह रूस से तेल की खरीद करता है। ट्रंप समेत कई अमेरिकी नेताओं का कहना है कि रूस पर दबाव बनाने के लिए ही भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाया है। भारत से तेल के बदले मिलने वाले पैसे से ही रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ता है।