मध्यप्रदेश के भिंड में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल

गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (12:08 IST)
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में गुरुवार को सुबह भारतीय वायु सेना का एक मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान का पायलट घायल हुआ है।
 
भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विमान जिले के मनकाबाग गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के बाद विमान में आग लग गई।
 

Madhya Pradesh | Indian Air Force's trainer aircraft crashes in Bhind, pilot injured: Bhind SP Manoj Kumar Singh

Details awaited pic.twitter.com/nOlCRGU1D5

— ANI (@ANI) October 21, 2021
विमान ने आज सुबह ग्वालियर के महाराजपुरा वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी थी। वायुसेना ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी