भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने, इस तरह रोका चीनियों को (वीडियो)

गुरुवार, 25 मई 2017 (15:54 IST)
youtube photo
अरुणाचल से लगी चीन की सीमा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि चीनी सैनिक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और किस तरह भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि भारतीय सैनिक भी कम नहीं पड़ रहे हैं।
इस वीडियो पर इसलिए भरोसा किया जा सकता है क्योंकि चीनी सैनिक पहले भी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिशें करते रहे हैं। साथ ही चीन अरुणाचल को अपना हिस्सा बताता रहा है। चूंकि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसलिए वेबदुनिया इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। 
 
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चीनी सैनिक किस तरह भारतीय इलाके में बनी दीवार के पत्थर गिराने की कोशिश कर रहे हैं। वे भारतीय सैनिकों को उकसाने की कोशिश भी कर रहे हैं। जवाब में भारतीय सैनिकों लात-घूंसे चलाए। इतना ही नहीं गुस्से में आकर उन्होंने चीनी सैनिकों पर गालियों की भी बौछार कर दी।  
 
इस वीडियो को देखकर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। ज्यादातर लोगों का मानना है कि चीन को सबक सिखाना चाहिए। ऐसे लोग यह भी कहते हैं कि तत्काल भारत को चीनी सामान पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। 

वेबदुनिया पर पढ़ें