इंडियन आर्मी का यह वीडियो देखकर सीना 56 इंच का हो जाएगा, लद्दाख में भारतीय सेना का युद्धाभ्यास

Webdunia
सोमवार, 8 जून 2020 (13:40 IST)
नई दिल्ली। चीन भले लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर विवाद कम करने की बात कर रहा है, लेकिन उसके सैनिकों के युद्धाभ्यास करने की तस्वीरें और वीडियो लगातार आते रहते हैं। 
 
इसी बीच भारतीय सेना के पराक्रम का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय सैनिक सैनिक दुर्गम स्थिति में कड़ा अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें वे दुर्गम इलाकों में सरहदों की रक्षा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 
 
सीमा पर चल रहे तनाव के बीच भारत और चीन में कमांडर स्तर की बातचीत भी हो चुकी है। हालांकि बातचीत के बाद भी चीन सीमा पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख