क्या राहुल गांधी के जूते के लैस बांध रहा था यह कांग्रेस नेता, अमित मालवीय के ट्वीट पर बवाल

गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (11:46 IST)
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने बुधवार को कांग्रेस नेता जीतेंद्र सिंह पर राहुल गांधी के जूते के लैस बांधने का आरोप लगाया। मामले पर बवाल मच गया। जीतेंद्र सिंह ने एक वीडियो जारी कर मामले में सफाई दी है। उन्होंने भाजपा नेता को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।
 
भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी के जूते का फीता बांधने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह घुटने के बल बैठ गए। इसी परिपाटी की बात कर रहे थे खड़गे जी? कांग्रेस में पिड्डियों की कमी नहीं है।
 

Former union minister Bhanwar Jitendra Singh goes down on his knee to tie Rahul Gandhi’s shoe lace. The arrogant entitled brat instead of helping himself is seen patting his back…

इसी परिपाटी की बात कर रहे थे खड़गे जी? कांग्रेस में पिद्दियों की कमी नहीं है। pic.twitter.com/FtHCCwNTwu

— Amit Malviya (@amitmalviya) December 21, 2022
इस पर कांग्रेस नेता जीतेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि BJP IT सेल ने FAKE खबर चलाई। यात्रा में चलते हुए मेरे जूते के फीते खुल गए, तभी राहुल गांधी जी की नजर पड़ी और उन्होंने मुझे फीते बांध लेने को कहा। इस छोटी सी बात को गलत तरीके से पेश कर देश को गुमराह करने के लिए अमित मालवीय को राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए।
 

BJP IT सेल ने FAKE खबर चलाई
------
यात्रा में चलते हुए मेरे जूते के फीते खुल गए, तभी राहुल गांधी जी की नजर पड़ी और उन्होंने मुझे फीते बांध लेने को कहा।

इस छोटी सी बात को गलत तरीके से पेश कर देश को गुमराह करने के लिए @RahulGandhi जी से माफी मांगे @amitmalviya

-@JitendraSAlwar जी pic.twitter.com/jcjyiff4WA

— Congress (@INCIndia) December 21, 2022
इस पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत्र ने कहा कि झूठ फिर पकड़ लिया गया। लेकिन असल में तो इस प्यादे से झूठ बुलाने का काम भाजपा अध्यक्ष नड्डा और PM मोदी करा रहे हैं। तो अब माफी भी तीनों को मांगनी चाहिए। अपना ट्वीट डिलीट करो अमित मालवीय - फेक न्यूज के सरगना भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बौखलाहट में पगला गए हो क्या?

झूठ्ठा फिर पकड़ लिया गया

लेकिन असल में तो इस प्यादे से झूठ बुलाने का काम भाजपा अध्यक्ष नड्डा और PM मोदी करा रहे हैं

तो अब माफ़ी भी तीनों को माँगनी चाहिए। अपना ट्वीट डिलीट करो अमित मालवीय - फ़ेक न्यूज़ के सरग़ना

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बौखलाहट में पगला गए हो क्या? pic.twitter.com/aVNzy6Me7N

— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) December 21, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी