मैंने कुछ गलत किया तो मुझे फांसी दी जाए : नटराजन (लाइव)

शुक्रवार, 30 जनवरी 2015 (12:50 IST)
पूर्व मंत्री और कांग्रेस की कद्दावर नेता जयंती नटराजन ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ दी। 


प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव बिंदु- 
*मैंने कुछ गलत किया हो तो फांसी दे दी जाए। 
*कांग्रेस में लोकतंत्र की कमी। 
*अभी किसी पार्टी में जाने की योजना नहीं है। 
*नियमों के मुताबिक काम किया।
*मेरे लिए यह बहुत दु:खद दिन है। 
* मेरी चार पीढ़ी कांग्रेस में थी। 
*मेरा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का कोई इरादा नहीं था। 
*यह हमारे लिए काफी तकलीफदेह है, क्योंकि हमारे खून में कांग्रेस है। 
* मैं 30 साल से कांग्रेस में रही। मैं हमेशा राजीव, इंदिरा की नीतियों पर चली। इंदिरा, राजीव की नीति थी कि पर्यावरण की रक्षा हो। 
*कांग्रेस अब वो नहीं रही जिसमें मैं रही। 
*मैं मोदी की नीति पर हमले के पक्ष में थी। 
* राहुल गांधी के ऑफिस से गलत जानकारी फैलाई। मेरे खिलाफ गलत प्रचार किया गया। 
*सोनिया गांधी ने मुझे मीडिया में जाने से मना किया था। 
*राहुल गांधी ने कई प्रोजेक्ट्‍स की मंजूरी रोकी थी। 
*वेदांता प्रोजेक्ट को मैंने रोका।

वेबदुनिया पर पढ़ें