जद (यू) सांसद संजय झा बने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 29 जून 2024 (15:17 IST)
Sanjay Jha: जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यसभा सदस्य संजय झा (Sanjay Jha) को शनिवार को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। JD(U) नेता नीरज कुमार ने नई दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकारिणी में 2 महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
 
पहला, राजनीतिक और दूसरा संगठनात्मक। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) जी ने पार्टी के राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री रह चुके झा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा से की थी। बाद में, वह जद (यू) में शामिल हो गए। वह जद (यू) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य योजना परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। झा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफी करीबी माना जाता है।(भाषा)(फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी